by · No comments:

माता शबरी महिला सशक्तिकरण योजना

माता शबरी महिला सशक्तिकरण योजना

उद्देश्य:

  • गरीबी रेखा से नीचे रह रहे अनुसूचित जाति के परिवारों की महिलाओं को अनुदान प्रदान करके उन्हें घरेलु कार्यों हेतु ईंधन, लकडी एकत्रित करने जैसे कार्यों से राहत दिलवाना
  • पर्यावरण में सुधार लाना। प्रत्येक वर्श प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 75 लाभार्थियों को इस योजना में लाभान्वित किया जाता है।
पा़त्रता:
  • गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों से सम्बन्धित महिलाएं
  • ऐसी महिलाएं जिन के परिवारों की वार्षिक  आय 35,000/-रु0 से अधिक न हो, 
  • महिला के साथ रह रहे परिवार सदस्य एल0पी0जी0 गैस कनैक्शन धारक न हों। 

सहायता राशि:
  1. एल0पी0जी0 गैस कनैक्शन, चूल्हा व अन्य सम्बंधित सामग्री की खरीद पर आई कुल लागत  के 50%  राशी की प्रतिपूर्ति जिसकी अधिकतम सीमा 1300 /- होगी उपदान के रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी  ।
आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन पत्र निम्नलिखित दस्तावेज सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय मे जमा करेंः


  1. बी.पी.एल प्रमाण पत्र।
  2. बी0पी0एल0 प्रमाण पत्र।
  3. वार्षिक आय प्रमाण पत्र।
  4. अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र।
  5. ग्राम सभा प्रस्ताव।
  6. आधार कार्ड की प्रति।
  7. राशन कार्ड की प्रति।
Read More
by · No comments:

Beti Hai Anmol Yojna (बेटी है अनमोल योजना)

बेटी है अनमोल योजना

उद्देश्य:
समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण  पैदा करना, बालिका जन्म व बालिका शिक्षा  को प्रोत्साहित करना तथा बाल विवाह को रोकना। योजना के अन्तर्गत अधिकतम 2 बालिकाओं को जन्मोपरान्त अनुदान व पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक छात्रवृति दी जाती है।

पा़त्रता:
  • बालिका के जन्म के समय परिवार गरीबी रेखा से नीचे हो।
सहायता राशि:
  1. जन्मोपरान्त अनुदान 10,000/- रु. 
    • (बालिका के नाम पर उसके व्यसक होने तक एफ.डी. की जाती है जो बाल विकास परियोजना अधिकारी के नाम बन्धक रखी जाती है, यदि बालिका विवाह 18 वर्ष से पूर्व हो या उसकी मृत्यु हो जाए तो सारी राशि विभाग को वापिस हो जाती है )
  2. वार्षिक  छात्रवृतिः प्रतिवर्ष  कक्षा उतीर्ण करने पर (पहली से 12 वी कक्षा तक) 
    • पहली से तीसरी कक्षा            300 रू.
    • चौथी कक्षा 500 रू.
    • पांचवी कक्षा 600 रू.
    • छटी से सातवी कक्षा              700 रू.
    • आठवी कक्षा                        800 रू.
    • नवी व दसवी कक्षा 1000रू.
    • ग्यारवी व बारहवी कक्षा 1500रू.
आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन पत्र निम्नलिखित दस्तावेज सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय मे जमा करेंः
  1. बेटी जन्म का प्रमाण पत्र,
  2. बी.पी.एल प्रमाण पत्र
  3. हिमाचली प्रमाण पत्र
  4. आधार कार्ड की छायाप्रति,
  5. ग्राम सभा का प्रस्ताव,
  6. आवेदन पत्र/फार्म पंचायत प्रधान तथा पंचायत सचिव द्वारा प्रमाणित किया गया हो।
  7. यदि परिवार अनुसूचित जाति से सम्बन्धित है तो जाति प्रमाण पत्र,
  8. छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना है तथा पास की गई कक्षा का प्रमाण पत्र सलंगन करें।
Read More
by · No comments:

Widow Remariage Scheme (विधवा पुनर्विवाह योजना )

विधवा पुनर्विवाह योजना 

उद्देश्य:
इस योजना का मुख्य उद्देश्य विधवाओं के पूर्नवास में सहायता करने हेतु पुरुषों  को विधवा महिला के साथ विवाह करने हेतु आर्थिक सहायता देकर प्रोत्साहित करना है।

पात्रता:
  • विधवाएं जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष  के मध्य हो,
  • पुरुश जिसकेे साथ विवाह होना है की आयु 21 से 50 वर्ष  के मध्य हो। 
सहायता राशि:
सहायता राशि 50000/- रु. ; 20,000/- रु. ऍफ़. डी.  द्वारा बैंक खाते मे जमा किया जाता है तथा मु. 30,000/- की एफ.डी. दुल्हन के नाम 5 वर्षो के लिए की जाती है।

आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन पत्र विवाह होने के छः माह के भीतर निम्नलिखित दस्तावेज सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय मे जमा करेंः
  1. लड़की व लड़के का हिमाचली प्रमाण पत्र,
  2. लड़का व लड़की का आयु प्रमाण पत्र,
  3. पहले पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  4. विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र।
  5. पुनर्विवाह पश्चात परिवार रजिस्टर की नकल,
  6. पति पत्नि का संयुक्त फोटो,
  7. आधार कार्ड की छायाप्रति,
  8. ग्राम सभा का प्रस्ताव,
  9. आवेदन पत्र/फार्म पंचायत प्रधान तथा पंचायत सचिव द्वारा प्रमाणित किया गया हो।
आवेदन प्रपत्र 
  आवेदन  प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Read More
by · No comments:

Mukyamantri Kanyadaan Yojna (मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना)

मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना

उद्देश्य:
 बेसहारा महिलाओं/विधवाओं को अधिकतम 2 बेटियों के विवाह हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना।

पात्रता:
जिन्हे अपनी बेटी का विवाह करना हो ऐसीः
  • बेसहारा महिलाएं/विधवाएं, 
  • नारी सेवा सदन की पूर्व प्रवासिनी हो, 
  • जिनकी मांताए उपेक्षित, पति द्वारा त्यागी गई, तलाकशुदा  महिलाएं हो,
  • जिनके पिता शारीरिक या मानसिक विकलांगता/लम्बी बीमारी से पीडित होने के कारण शैयाग्रस्त होने के कारण अपनी आजीविका कमाने में असमर्थ हो, 
  • जिनके संरक्षकों की वार्षिक आय 35,000/-रु0 से अधिक न हो। 
सहायता राशि:
25,000/-रु0 का अनुदान।

आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन पत्र विवाह तिथि निर्धारित होने के बाद अथवा विवाह होने के छः माह के भीतर निम्नलिखित दस्तावेज सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय मे जमा करेंः
  1. लड़की व लड़के का हिमाचली प्रमाण पत्र।
  2. लड़का व लड़की का आयु प्रमाण पत्र।
  3. विवाह की निर्धारित तिथि का प्रमाण पत्र जो ग्राम पंचायत/शहरी निकाय द्वारा जारी हो । यदि विवाह हो चुका हो तो विवाह पंजीयक से जारी प्रमाण पत्र।
  4. आय का प्रमाण पत्र,
  5. पति की मृत्यु अथवा निःसहाय प्रमाण पत्र,
  6. हिमाचली प्रमाण पत्र,
  7. परिवार रजिस्टर की नकल,
  8. आधार कार्ड की छायाप्रति,
  9. ग्राम सभा का प्रस्ताव,
  10. आवेदन पत्र/फार्म पंचायत प्रधान तथा पंचायत सचिव द्वारा प्रमाणित किया गया हो।

Read More
by · No comments:

Mother Teresa Asahay Matri Sambal Yojna (मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना)

मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना

उद्देश्य:
  बेसहारा महिलाओं/विधवाओं को अधिकतम 2 बच्चों तक उनके  पालन-पोषण के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना ।

पात्रता:
  • गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों की निःसहाय महिलांए:
    • विधवा महिलाएं,
    • तलाकशुदा महिलाएं,
    • महिलाएं जिनके पति दो साल से लापता हों और सम्बन्धित थाना में उनके न मिलने की रिपोर्ट दर्ज हों, या 
  • उक्त श्रेणी की महिलाएं यदि गरीबी रेखा से नीचे न हों तो परिवार की वार्षिक 35000/- रु. तक हो। 
  • जिनके बच्चे 18 वर्ष की आयु से कम हों 
सहायता राशि:
दो बच्चों तक प्रति वर्ष 3000/- रु. प्रति बच्चा 18 वर्ष तक की आयु तक।

आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय मे जमा करेंः
  1. आय का प्रमाण पत्र,
  2. पति की मृत्यु अथवा निःसहाय प्रमाण पत्र,
  3. हिमाचली प्रमाण पत्र,
  4. परिवार रजिस्टर की नकल,
  5. आधार कार्ड की छायाप्रति,
  6. ग्राम सभा का प्रस्ताव,
  7. आवेदन पत्र/फार्म पंचायत प्रधान तथा पंचायत सचिव द्वारा प्रमाणित किया गया हो।


Read More